सरायपाली: डंडे से पिटाई मामला दर्ज

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में चिनीलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कोलियारीडीह में रहता है।
खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 12/11/2023 के दोपहर 02.30 बजे माथा खार कुरहा के पास खुद के खलिहान में कोचेई खोदने गया था कोचेई खोदकर वापस घर आ रहा था रास्ते में तोषकुमार पटेल के किराना दुकान के पास रूककर बीडी पी रहा था उसी समय गांव के राधाचरण पटेल, नीलकुमार पटेल व संजय पटेल पास आये और पुरानी बात को लेकर गाली गलौच कर चिल्लाते हुये तु उस दिन क्या बोल रहा था कुछ नहीं बोला हूं कहा तो उक्त तीनो व्यक्ति एक राय होकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये राधाचरण पटेल अपने पास रखे डंडा से सिर में मारा है जिससे सिर में चोट लगकर खून निकल रहा है व नीलकुमार पटेल व संजय पटेल हाथ मुक्का से मारपीट किये है। मारपीट करते गांव के रूकमणी पटेल, लोकनाथ पटेल व अन्य लोग घटना को देखे व सुने है। पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



























