महासमुंद: प्रधानमंत्री आवास का अधिकारी बताकर सोने चांदी के जेवरात ले उडे़ चोर मामला दर्ज

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री आवास का अधिकारी बताकर सोने चांदी के जेवरात चोरी का मामला सामने आया है। पुनिया बाई ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम मोंगरा वार्ड नंबर 01 का निवासी है पढी लिखी नहीं है रोजी मजदूरी का काम करती है कि दिनांक 18.06.25 के सुबह करीबन 09.00 बजे स्वंय और नतनीन चुम्मन ध्रुव के साथ घर से लगा हुआ बाडी में काम कर रहे थे उसी समय मोटर सायकल में दो व्यक्ति आये और अपने आप को प्रधानमंत्री आवास संबंधित अधिकारी बताये और उन्होंने कहा कि आपका प्रधानमंत्री आवास में नाम आया है इसलिये आपका फोटो खिचना है और उन्होंने कहा जो गहना आप पहनी हो उसका यदि फोटो में दिखाई देगा तो आपका आवास निरस्त हो जायेगा इसलिये आपको अपने गहना उतारना पडेगा। तब गला में पहने चांदी का माला 10 तोला, कान में पहने सोने का टाप वजनी 02 ग्राम तथा हाथ में पहने ऐंठी 16 तोला को निकाल कर जेवर को अपने घर कमरा में रखी और अपने घर के दरवाजा को बंद कर बाहर आयी और दोनों का फोटों खिंचना है कहकर स्वंय तथा नतनीन को बाडी में ले गये, वहां पर एक व्यक्ति अपने मोबाईल से दोनों का फोटो खिंचा और दूसरा व्यक्ति बाडी के दरवाजा के पास था उक्त व्यक्ति फोटो खींच रहे व्यक्ति को काम हो गया है चलो कहा और जाते जाते कहा कि आपका काम हो जायेगा बडा साहब आपके घर आयेगा कहते हुये दोनों अपने मोटर सायकल से चले गये । कुछ समय पश्चात घर अंदर गये और जहां पर अपने गहना रखी थी वहां देखी तो मेरा गहना चांदी का माला वजनी 10 तोला कीमती करीबन 8,000/- रूपये, सोने का टाप एक जोडी वजनी 02 ग्राम कीमती करीब 18,000/-रूपये तथा हाथ में पहने एक जोडी चांदी की ऐंठी वजनी 16 तोला कीमती 13,000/- रूपये कुल जुमला कीमती 39,000/- रूपये को दो अज्ञात व्यक्ति अपने आप को प्रधानमंत्री आवास का अधिकारी बताकर घर अंदर प्रवेश कर गहना चोरी कर ले गया है। घटना के बाद नतनीन ने बतायी कि काला नीला रंग का मोटर सायकल था जिसका नम्बमर CG 22 AE 3985 है । पुलिस ने 3(5)-BNS, 305(a)-BNS, 319(2)-BNS, 331(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




















