बसना:इलेक्ट्रानिक दुकान में चोरों ने बोला धावा




बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में पूरन लाल साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बम्हनी का निवासी है स्वयं का इलेक्ट्रानिक दुकान ग्राम बम्हनी में है जहां पंखा का मोटर बायडिंग व अन्य इलेक्ट्रानिक मशीन रिपेयरिंग का काम करता है कि दिनांक 10.03.2024 को अपना इलेक्ट्रानिक दुकान में रोज की तरह काम करके शाम करीब 08.30 बजे दुकान का दरवाजा में ताला लगाकर घर चला गया था। दिनांक 11.03.2024 को शाम 04.00 बजे अपना इलेक्ट्रानिक दुकान में आकर देखा तो दुकान के दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो इलेक्ट्रानिक दुकान में रखे 10 नग कुलर मोटर छोटा बड़ा नया, 10 नग पानी मोटर नया, 20 नग कुलर ब्लेड नया, बल्ब 10 नग नया, 30 नग सिलिंग व कुलर पंखा मोटर रिपेयरिंग के लिए रखे पुराना इस्तेमाली, 10 नग खस एवं पंखा रिपेयरिंग सामान जुमला कीमती 25000 रूपये को कोई अज्ञात चोर दुकान का दरवाजा में लगे ताला को तोडकर चोरी कर ले गया पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























