सरायपाली

मरार समाज चकरदा के तत्वावधान में गाँव में निर्माण किया जा रहा माँ शाकंभरी मंदिर

सरायपाली (काकाखबरीलाल). सरायपाली विकासखंड अंतर्गत मरार पटेल समाज फुलझर राज ग्राम चकरदा द्वारा समाज मे एकत्रित राशि का सामाजिक उपयोग करते हुए गांव के प्रमुख स्थल पर मां शाकंभरी की भव्य मंदिर का निर्माण करने का निर्णय लिया गया. दिनांक 5 जुलाई 2021 को मां शाकंभरी मंदिर निर्माण की नीव रखीं गई . इस अवसर पर समाज के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. ग्राम चकरदा के समस्त मरार समाज के द्वारा किया गया कार्य फुलझर राज मरार समाज के लिए प्रेरक पहल है. इसी प्रकार समस्त मरार पटेल ग्राम समाज अपने अपने गांव में मां शाकंभरी की मूर्ति स्थापना कर पूजन का कार्य प्रारंभ करें . जिससे प्रत्येक ग्राम के माध्यम से प्रत्येक घर में मां शाकंभरी की पूजा प्रारंभ हो जिससे मरार पटेल समाज फुलझर राज का घर-घर शाकंभरी का संकल्प पूर्ण होगा सभी समाज जनों से आग्रह इस पर विचार अवश्य करें .

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!