छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

काकाखबरीलाल,रायपुर, 14 जून 2019

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (MMYSY) के तहत युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 में उद्योग, सेवा एवं व्यवसाय हेतु इच्छुक युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए है।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रायपुर के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि इस योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों में वृद्धि करना है। योजनांन्तर्गत विनिर्माण उद्यम हेतु परियोजना लागत अधिकतम 25 लाख रूपये, सेवा उद्योग के लिए परियोजना लागत अधिकतम 10 लाख रूपये और व्यवसाय के लिए परियोजना लागत अधिकतम 2 लाख रूपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से स्वीकृत किया जाएगा। प्रकरणों की स्वीकृति के संबंध में टीएफसी की बैठक जून माह के अंत में प्रस्तावित है। उन्होंने बेरोजगार युवा से कहा है कि स्वयं का सेवा व्यवसाय तथा उद्योग स्थापित करने इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, उद्योग भवन, तृतीय तल रिंग रोड नं. 1 तेलीबांधा रायपुर में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर प्राप्त की जा सकती है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!