छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में मिशन 65 प्लस के लिए बीजेपी का ये है नया प्लान !

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस करेगी। इन्हें पार्टी से जोड़ने के लिए बीजेपी हर लोकसभा क्षेत्र में सम्मेलन कराएगी।

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल के नेतृत्व में हो रही बैठक में मिशन 2018 के लिए रणनीति बनी। बस्तर के लिए अलग से कार्यक्रम तय किया गया। जिसे अमली जामा पहनाने के लिए पार्टी जल्द ही बस्तर की जमीन पर उतरेगी। रामलाल ने पार्टी के बड़े नेताओं को कार्यकर्ताओं के साथ प्यार से बात करने की नसीहत दी है।

रामलाल कार्यकर्ताओं और लोगों से संबंध बढ़ाने पर जोर देने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा है कि जिस तरह आप परिवार की चिंता करते हैं उसी तरह कार्यकर्ता का ध्यान रखें।

AD#1

Devesh Hindustani

Reporter of kakakhabarilaal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!