झलप
सूर्य देव की आराधना का पर्व “छठ पुजा” धूमधाम से सम्पन्न, व्रतियों ने रखा व्रत

झलप (काकाखबरीलाल)। 4 दिनों तक चलने वाला छठ पर्व उत्तर भारत निवासियों द्वारा धुम धाम से मनाया गया।इस दौरान व्रतियों द्वारा व्रत रखकर विशेष पुजा अर्चना की गई।पर्व मनाने के लिये परिवार के सदस्य और रिस्तेदार अलग अलग ग्राम शहर से पहुचते रहे। एक साथ एकत्र होकर उगते और अस्त होते सूर्य को अर्ध्य देने सपरिवार लोग नजदीकी तालाब में पहुच कर धूमधाम से त्यौहार मानते नजर आए।इस दौरान शान्ति देवी,सुशीला,गोदावरी, पार्वती यादव,गीता पांडे,बबिता सिंग,अनुभा गुप्ता, सरस्वती कुशवाहा आदि ने व्रत रखा।
AD#1































