महासमुंद: शादी कार्यक्रम में गये शिक्षक की बाईक पार


महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में कौशल कुमार चन्द्राकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं 03 ईमलीभाठा महासमुन्द का रहने वाला है, शिक्षा विभाग में ग्राम मुनगाशेर विकासखंड बागबाहरा में व्याख्याता के पद पर पदस्थ है। अपने उपयोग के लिये एक मोटर सायकल हिरो होण्डा क्रमांक CG06GK 6051 कलर ग्रे ब्लू को सन 2021 में रूपये 45000/- में खरीदा था । दिनांक 06.02.2024 को अपने परिचित के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम खरोरा अपनी मोटर सायकल से गया था। अपनी मोटर सायकल हिरो होण्डा मोटर सायकल को संस्कृति वैवाहिक भवन के सामने रात्रि करीब 08.30 बजे खडी कर विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये गया था। कार्यक्रम पश्चात रात्रि करीब 09.30 बजे संस्कृति वैवाहिक भवन से बाहर निकला और मोटर सायकल के पास गया देखा की मोटर सायकल वहां पर नही थी। तब शादी में पहुंचे जान पहचान के लोगों एवं आसपास में पता किया कोई पता नही चला कोई अज्ञात चोर मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था । मोटर साइकिल की किमत 40000/- रूपये थी। पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























