महासमुंद: मोटर साइकिल चोरी

महासमुंद@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है।शेर मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 05 संजय नगर महासमुंद का रहने वाला है आटो चालक का काम करता है कि दिनांक 15.02.25 को सुबह करीब 08.00 बजे अपने घर से अपने मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GJ9071 से बस स्टेंड महासमुंद पहूंचकर मोटर सायकल को यात्री प्रतिक्षालय बस स्टेंड महासमुंद में खडी कर लाक कर और बस बैठकर आटो चलाने के लिये खल्लारी चला गया था आटो चलाकर खल्लारी से वापस करीब दोपहर 03.00 बजे महासमुंद बस स्टेंड पहूंचा तो देखा कि मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GJ9071 जहां पर खडी किया था वहां पर नहीं था आसपास पता तलाश किया किन्तु नहीं मिला। मोटर सायकल HF डिलक्स काला नीला रंग क्रमांक CG 06 GJ9071 कीमती करीबन 20,000/- रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



















