महासुमंद

अज्ञात ट्रक कंटेनर चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मारी ठोकर मामला दर्ज

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र में ममता देवार  ने पुलिस को बताया कि वह   साकिन वार्ड न 06 देवार पारा नयापारा महासमुंद थाना व जिला महासमुंद (छग) की निवासी है। अनपढ़ है । कबाड़ी बिनकर जीवन यापन करती है। दिनांक 08.09.2023 को शाम 07:00 बजे के आसपास मोहल्ले के नुरी बाई देवार एवं दौवा देवार के साथ कबाडी बिनकर वापस घर आ रही थी, कि संजय गार्डन के सामने पहुंचे थे कि पीछे से आ रही ट्रक कंटेनर वाहन के चालक द्वारा अपने ट्रक कंटेनर वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर भाग गये। कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा घटना को देखकर 108 वाहन को जानकारी देने पर घटना स्थल पहुंचकर जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराकर प्रारंभिक इलाज कराया। जिसके बाद परिवार जन  आदित्य अस्पताल महासमुंद में ले जाकर भर्ती कराकर इलाज कराये, जहां से दिनांक 21.09.2023 को छुट्टी हुई। एक्सीडेंट को साथ रहे  नुरी बाई देवार एवं दीवा देवार देखे हैं। पुलिस ने  279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!