बाबा के ढाबा’ पर मटर-पनीर खाने के लिए उमड़ी लोगों की लंबी लाइन

दिल्ली (काकाखबरीलाल). मालवीय नगर में बुजुर्ग द्वारा चलाया जा रहा एक छोटा सा ‘बाबा का ढाबा’ सोशल मीडिया की बदौलत अब पूरे देश में अपनी पहचान बना चुका है।जानकारी के अनुसार, मालवीय नगर में सड़क किनारे एक ढाबा चलाने वाले एक 80 साल के बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो बिक्री न होने और काम में मुश्किल की बात करते वक्त भावुक हो गए थे। ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि बाबा कि मदद के लिए लोग खुद उनके ढाबे पर पहुंच गए और ‘बाबा के ढाबा’ पर मटर-पनीर खाने के लिए लाइन लगाकर खड़े हो गए। इससे उत्साहित ढाबा मालिक कांता प्रसाद कहा कि लॉकडाउन के दौरान उनकी कोई बिक्री नहीं हुई थी, लेकिन अब ऐसा लगता है कि पूरा भारत हमारे साथ है। उन्होंने बताया कि वह 1990 के बाद से यह फूड स्टॉल चला रहे हैं।बता दें कि मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक सोमनाथ भारती ने यह वीडियो देखा तो वह भी इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए बाबा की मदद के लिए ढाबे पर पहुंच गए।इतना ही नहीं, रणदीप हुड्डा, रवीना टंडन, स्वरा भास्कर, सुनील शेट्टी जैसे फिल्म स्टार्स भी बाबा के वीडियो को देखकर भावुक हो गए और इसे रीट्वीट करते हुए लोगों से बाबा का ढाबा पर जाने की अपील की।

























