हास्य कवि डॉ सुरेंद्र दुबे बने भाजपा के सदस्य….रमन सिंह व्यक्त किए हर्ष

दीपक नायक,काकाखबरीलाल,रायपुर:-छत्तीसगढ़ सरकार की अटल विकास यात्रा में कल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे थे राजनांदगांव जिले से होकर डोंगरगढ़ तक अटल विकास यात्रा के दौरान द्वितीय चरण में पहुंचे अमित शाह ने कहा कि रमन सरकार की वजह से गरीबों को पक्का मकान खाद्यान्न और स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है अगर छत्तीसगढ़ में विकास चाहिए तो राज्य में चौथी बार डॉक्टर रमन सिंह की सरकार और 2019 में केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनानी पड़ेगी,कल राजधानी रायपुर आने के बाद भाजपा के संपर्क का समर्थन कार्यक्रम के तहत सतनामी समाज के गुरू प्रकाश गुरू साहेब से अमित शाह ने मुलाकात की रायपुर के कटोरा तालाब स्थित आश्रम में प्रकाश मुनि साहेब से चर्चा करने के बाद हेलीकॉप्टर से राजनांदगांव के डोंगरगढ़ पहुंचे डोंगरगढ़ में पहुंच कर मां बमलेश्वरी मंदिर मैं पूजा अर्चना किया गया छत्तीसगढ़ प्रदेश के सुप्रसिद्ध हास्य कवि एवं व्यंगकार पद्मश्री डॉक्टर सुरेंद्र दुबे ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश की सदस्यता ली सदस्यता लेने पर डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा हर्ष व्यक्त कर डॉ सुरेंद्र दुबे का स्वागत भी किया गया।

























