सरायपाली:दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लम्बर में छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

दुर्गा उच्च. माध्य. विद्यालय लम्बर में छात्र संघ का गठन किया गया जिसमे क्रमशः
कु. मनीषा साहू शाला नायक, कु. ललिका श्रीवास उपशालानायक, कु. शशि बरिहा विज्ञान सचिव,दिनेश निषाद क्रीड़ा सचिव, कु. रितु पटेल सांस्कृतिक सचिव, चंद्रशेखर साहू रेडक्रास सचिव, प्रशांत कुमार साहू स्काउट सचिव, कृष्णकुमार पटेल पर्यावरण एवं स्वछता सचिव, कु. विद्या साहू छात्रा प्रीतिनिधि, एवं करन दास मानिकपुरी NSS दल नायक, कु. हेमलता यादव NSS दल नायिका बनाई गईं! कक्षा नायकों में क्रमशः कु.रोशनी साहू नवमी, कु. रश्मि साहू दसवीं, हेमकुमार साहू 11वीं कला, मनिष दास 11वीं विज्ञान, कु. अंजू चौहान 12वीं कला एवं कु. गायत्री साहू को 12वीं विज्ञान का कक्षा नायक बनाया गया!संस्था के प्राचार्य श्री जी. पी. पटेल ने सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा व्याख्याता श्री आर. के.पटेल ने सभी पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य और विद्यालय के प्रति उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया!इस अवसर पर संस्था के शिक्षक गण श्री. जे. के. जायसवाल, श्री बी. एल. साहू, श्रीएम. डी. मानिकपुरी,श्री टी. आर. जायसवाल, श्री एल. के. साहू, श्री सी. आर. जायसवाल, श्री एल. एस. सिदार, श्री, ए. के. चन्द्रा, श्री एफ. एस. बरिहा, खिरोद्र सिदार तथा विद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे!



























