बसना

दोहरी जिम्मेदारी निभा रहा आरक्षक डिग्रीलाल… दिनभर पुलिस की ड्यूटी तो शाम को गरीबों में बांट रहा राशन…

बसना /काकाखबरीलाल : भंवरपुर चौकी में पदस्थ आरक्षक डिग्रीलाल दिनभर भाग दौड़ कर ड्यूटी करता है वहीं शाम को गरीबों के घर पहुँच कर राशन बांट रहा है, इस तरह आरक्षक डिग्रीलाल एक ओर जहां पूरी ईमानदारी के साथ अपना जिम्मेदारी निभा रहा है वहीं शाम को मानवता की रक्षा के लिए घर-घर जाकर राशन बांट रहा है।

लॉक डाउन के कारण गरीबों को राशन एवं जरूरी सामानों की किल्लत हो रही है, इसे देख कर आरक्षक डिग्रीलाल को हाथ पर हाथ धरे बैठे रहना पसंद नही हुआ और मानवता के सेवा करने की ठान ली। डिग्रीलाल दिनभर लॉक डाउन के पालन कराने जुटा रहता है वहीं ड्यूटी खत्म होते ही शाम को मानवता की सेवा करने निकल पड़ते है।

डिग्रीलाल बसना, लिमदरहा,भंवरपुर के गरीब परिवारों के बीच जाकर दाल, चावल,आलू,प्याज,साबुन, लाइफ बॉय बांट रहा है और कोरोना से बचने लोगों को मास्क भी दे रहा है।

मानवता की सेवा करने वाले आरक्षक डिग्रीलाल नंद की चर्चा आज पूरे महासमुंद जिले में हर किसी के जुबान में है।

माटी पुत्र सम्मान से किया जा चुका है सम्मानित : वर्ष 2019 में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में महासमुंद कलेक्टर सुनील जैन एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के हाथों माटी पुत्र सम्मान भी उनके द्वारा किये उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जा चुका है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!