बसना

बसना: टमाटर लेकर जा रही पिकअप वाहन पलटी चालक की मौत

बसना  (काकाखबरीलाल).सांकरा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-53 भैरोपुर के पास रायपुर से टमाटर लेकर संबलपुर ओड़िशा जा रही पिकअप वाहन तेजगति से अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में घायल वाहन चालक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा ले जाया गया। जहां इलाज के दोरान मौके पर चालक की मौत हो गयी। सांकरा थाना प्रभारी गोपाल ध्रुवे ने बताया कि पिकअप चालक हितेंद्र राज बंजारे पिता केवल भूषण भानसोज आरंग निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 वाहन मौके पर पहुंचकर घायल चालक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा ले जाया गया। मामले की शिकायत पर पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में लिया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!