बसना

सरस्वती देवधर चौहान ने जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 से भरा नामांकन क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता, पूर्व राजनीतिक अनुभव का क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ – सरस्वती चौहान

 

  • सरस्वती देवधर चौहान ने जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 से भरा नामांकन
  • क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता, पूर्व राजनीतिक अनुभव का क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ – सरस्वती चौहान

विजय कुमार चौहान, बसना। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी अब तेज हो गयी आज नामांकन का अंतिम दिन है। उमीदवार आज नामांकन फॉर्म भरने दल बल के साथ पहुंच रहे हैं इसी बीच अब जनपद सदस्य पद के लिए क्षेत्र क्रमांक 11 से सरस्वती देवधर चौहान ने नामांकन भर दिया है।

जनपद सदस्य के किये नामांकन फॉर्म जमा करते ही सरस्वती चौहान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र की जनता के लिए बेहतर विकास और हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण और विकास को गति देना है। आगे उन्होंने बताया कि पूर्व राजनीतिक अनुभव के साथ आमजनों की हित मे काफी साकारात्मक होगा।
ज्ञात हो सरस्वती चौहान राजनीति की पुराने खिलाड़ी रह चुकी हैं और साथ ही काफी अनुभवी भी हैं, बताते चले कि वह पूर्व जिला सदस्य, पूर्व भाजपा मंडल भंवरपुर महिला मोर्चा अध्यक्ष सहित भाजपा की जिला महामंत्री महासमुंद रह चुकी है जिसका निश्चित ही उनको लाभ मिलेगा।

क्षेत्र क्रमांक 11 से अब तक चार दावेदार

आपको बता दें कि बसना जनपद अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 11 से अब तक ओंकार बाई खुटे, राजकुमारी सोहन चौहान एंव मधु खुटे, सहिंत सरस्वती देवधर चौहान का नाम सामने आया है।

कुल 11 गांव के मतदाता करेंगे मतदान

क्षेत्र क्रमांक 11 के अंतर्गत धानापाली, पिताईपाली, परसकोल, कुम्हारी, कर्राभौना खुसरूपाली, उमरिया, कोलियारीडीह, मेढ़ापाली, ठुठापाली, हरिलछापर सहित कुल 11 गांव आते हैं जिसके लिए नामांकन की आज आखरी दिन है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!