एनटीपीसी में निकली भर्ती


एनटीपीसी लिमिटेड में नौकरी (Sarkari Naukri) की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मौका है. अगर आप भी नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, तो एनटीपीसी में आपके लिए सुनहरा अवसर है. इसके लिए एनटीपीसी ने इंजीनियर (आरई-सिविल), इंजीनियर (आरई-इलेक्ट्रिकल), इंजीनियर (आरई-मैकेनिकल), कार्यकारी (एचआर), इंजीनियर (सीडीएम), एक्जीक्यूटिव (फाइनेंस) के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है. उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अप्लाई कर सकते हैं.
एनटीपीसी के इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 63 पदों पर बाहली की जा सकती है. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, वे 13 अप्रैल तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, वे सबसे पहले नीचे दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें.
एनटीपीसी में फॉर्म भरने की आयु सीमाजो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष होनी चाहिए
एनटीपीसी में अप्लाई करने के लिए आवेदन शुल्कआधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटेगरी वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपये का गैर-वापसीयोग्य आवेदन शुल्क देना होगा. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएसएम कैटेगरी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.
एनटीपीसी में चयन होने पर मिलने वाली सैलरीएनटीपीसी भर्ती के तहत जिन उम्मीदवारों का चयन इन पदों के लिए होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर कुल 83000 रुपये का भुगतान किया जाएगा.
एनटीपीसी में ऐसे होगा चयनएनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. ऑनलाइन लिखित परीक्षा दिल्ली/नोएडा में आयोजित की जाएगी. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

























