पिथौरा
पिथौरा: मोबाईल तोडने की बात को लेकर मारपीट

पिथौरा। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर ईट डंडा से मारपीट का मामला सामने आया है।मीलाराम ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम ठाकुरदियाखुर्द में रहता है कक्षा चौथी तक पढा है खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 15.08.2025 को दोपहर 01-02 बजे के आसपास नाती और यशवंत साहू के बेटे के बीच मोबाईल तोडने की बात को लेकर झगडा हुआ था दिनांक 16.08.2025 को सुबह करीबन 07.30 बजे अपने गाय को गौठान ले जा रहा था कि बच्चे के द्वारा मोबाईल तोडने की बात को लेकर भतीजा यशवंत साहू पास आकर गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए ईटा, डंडा से मारपीट किये है मारपीट करने से बांये आंख के ऊपर, सिर, दांये पैर, पीठ में चोट खरोच आया है दर्द हो रहा है घटना के आसपास के लोग देखे सुने है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1




























