महासुमंद
महासमुंद: गाली गलौज करने से मना करने पर हाथ थप्पड से मारपीट


तुमगांव (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में कृष्ण कुमार साहु ने पुलिस को बताया कि वह निवासी गढसिवनी वार्ड न.17 थाना तुमगांव का रहने वाला है। लोक सेवा केन्द्र का काम करता है। करीबन 20-25 दिन पूर्व से गांव का फ्रांसिस साहू दुकान के पास आकर गाली गुप्तार करता था। दिनांक 04.02.24 के शाम करीबन 6.30 बजे अपने दुकान में था । उसी समय फ्रांसिस साहू आया और गाली गुप्तार करने लगा। मना करने पर गाली गुप्तार करने लगा बाद अपने छोटे भाई पंकज साहू को बुलाकर लाया और दोनों मिलकर गाली गुप्तार कर हाथ थप्पड से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये । मारपीट करने से सिर सीना में दर्द हो रहा है। घटना को खेलूयादव,, विजय यादव,,,चोवाराम साहू देखे है । पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1























