बसना

सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर में ग्रामीणों ने 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया

बसना/भंवरपुर (काकाखबरीलाल)। सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर में ग्रामीणों ने शुक्रवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया। इस मौके पर भारतीय संस्कृति का अनुसरण कर भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया। बच्चों ने माता-पिता को स्वच्छ आसान पर बैठाया। फिर उन्हें तिलक लगा कर अक्षत व पुष्प चढ़ाया। फूलों की माला पहनाकर मंत्रोच्चार के साथ आरती किया। जैसे गणेश जी ने शिव पार्वती जी की प्रदक्षिणा की थी, वैसे ही उन्होंने माता-पिता की परिक्रमा किया। फिर माता-पिता को दण्डवत प्रणाम किया। माता-पिता ने खूब आशीष बरसाया। फिर सब ने मधुर प्रसाद ग्रहण किया। 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने का आह्वान किया।

देश – विदेश में अन्य समिति द्वारा विभिन्न स्थानों पर मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया जा रहा है। सशिमं भंवरपुर के वरिष्ठ दीदी जी कु. सावित्री डडसेना ने बताया कि वैलेंटाइन- डे की जगह सभी लोग मातृ-पितृ पूजन मनाएं और हम भी 14 फरवरी को माता-पिता की पूजा करके सच्चा प्रेम दिवस मनाएंगे । अभिभावक में हीराराम चौहान, किरण अग्रवाल, करुणाकर उपाध्याय, कमल स्वर्णकार, मोती लाल यादव, देवेन्द्र सेठ एवं माताओं ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में विद्यालय से दीदियों – आचार्य का विशेष सहयोग रहा ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!