सरायपाली: केना में रासेयो शिविर का हुआ समापन


सरायपाली(बलौदा) : डॉ भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयंसेवकों ने गांव में परियोजना कार्य के अंतर्गत गांव गली मोहल्ले, मंदिर परिसर तालाब घाट स्कूल परिसर शिशु मंदिर परिसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर पंचायत भवन आदि में साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिये तथा प्राथमिक शाला केना में किंडर गार्डन का निर्माण बागवानी व चबूतरा निर्माण एवं समतलीकरण कार्य किया गया।
बौद्धिक सत्र में सुरेश पटेल हेल्थ सुपरवाइजर द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, शशिकांत पटेल अधिवक्ता द्वारा विधि साक्षरता, डॉ. संध्या भोई प्राध्यापक स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर द्वारा व्यवहारिक जीवन में शिक्षा की प्रासंगिकता डी के सेठ वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा कृषि एवं जैविक खाद की जानकारी, विजयलक्ष्मी अंजेला लकड़ा द्वारा डिजिटल साक्षरता पर जानकारी दी गई. शिविर में स्वास्थ्य जांच शिविर, पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। सायंकालीन सत्र में देशी खेल व नशा मुक्ति रैली, साक्षरता रैली, पोषण आहार रैली, मतदाता जागरूकता, एड्स जागरूकता रैली अभियान भी किया गया। रात्रिकालीन प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनिता पटेल प्राचार्य डॉ भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। तथा नरेश प्रधान सरपंच ग्राम पंचायत केना के मुख्य आतिथ्य ध्वजा अवरोहण का कार्य हुआ।
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि मोहित लाल नायक प्राचार्य शास. उच्च.माध्य. विद्यालय केना, कैलाश प्रसाद पटेल प्रधान पाठक शास.पूर्व माध्य. विद्यालय केना, विमला नायक प्रधान पाठक शास. प्राथ.शाला केना, नरेश कुमार नायक संकुल समन्वयक संकुल केंद्र केना, जयप्रकाश पटेल उपसरपंच केना,, सुषमा कुमार शाला वि.प्र. समिति अध्यक्ष शास. प्रा.शाला केना, सविता साहू, ज्योति किरण,शैलेन्द्र नायक ,हेमचंन्द्र , दल नायक देवेन्द्र यादव, उपदल नायक गुलशन यादव ,शिविर संगठक झरना स्वाई, चंद्रहास बाघ एवं समस्त स्वयंसेवक सम्मिलित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी करुणा सागर जाल ने दी।


























