बसना:बेगलेस डे के अवसर पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बसना। शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली विकासखंड बसना जिला महासमुंद में 28 जून 2025 दिन शनिवार को बेगलेस डे के अवसर पर शिक्षकों एवं बच्चों के द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया बच्चों ने सामुदायिक प्रार्थना के रूप में सामूहिक रूप से सर्वप्रथम” दया कर दान विद्या का हमें परमात्मा देना” प्रार्थना का गान किया तत्पश्चात कब-बुलबुल के बच्चों एवं शिक्षकों ने ताड़ासन ,वृक्ष आसान भ्रामरी प्राणायाम ,तितली आसन एवं अनुलोम विलोम प्राणायाम
का अभ्यास किया गया तत्पश्चात कक्षा पांचवी की होनहार छात्रा बहन कोमल पटेल ने विद्या ददाति विनयम् संस्कृत श्लोक का पाठ किया एवं अर्थ का सभी बच्चों से वचन करवाया ।तत्पश्चात कक्षा पांचवी की ही एक अद्भुत प्रतिभा बहन जयंती नेताम ने प्रेरक वाक्य का पठन किया जिसमें व्यक्ति को सदैव अपने उत्कर्ष के लिए काम करने हेतु प्रेरित किया गया है तत्पश्चात सभी बच्चों द्वारा मासिक गीत के रूप में सामूहिक रूप से देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखें गीत का गायन किया गया प्रधान पाठक डॉक्टर गिरधारी साहू जी ने कहा की बैगलेस डे हमारे बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा के विकास करने में बहुत सहायक है अतः हमें इस दिवस में अनेक ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए जो बच्चों में अध्ययन- अध्यापन के साथ-साथ अन्य गुणों को विकास करने में सहायक हो संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉ वीरेंद्र कुमार कर ने किया एवं शिक्षिका निर्मला नायक ने भी बच्चों से अनुशासित होकर सभी कार्यक्रमों में भाग लेने एवं प्रत्येक दिवस नई बातों को सीखने हेतु प्रेरित किया इस प्रकार बैगलेस डे पर आयोजित कार्यक्रम का समापन हुआ।

























