
काकाखबरीलाल,भंवरपुर:-महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक का सबसे बड़ा गांव भंवरपुर है। भंवरपुर का सबसे बड़ा स्कूल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समस्याओं से जूझ रहा है इस विद्यालय में लगभग 600 छात्राएं पढ़ रही है जिसके लिए मात्र चार कमरों बना दिये गये है। साथ ही सभी विषयों के पर्याप्त शिक्षक भी नहीं है।यह स्कूल अहाता विहीन है जिसके कारण बहुत समस्याएं होती है। बालिकाओ का स्कूल आहातविहीन होने से असामाजिक तत्वों से भी बालिकाओ को खतरा बना होने से इनकार नहीं किया जा सकता साथ ही यह स्कूल भंवरपुर गाव की बस्ती से 2 किलोमीटर दूर है जिसके कारन आहाता और भी जरुरी हो जाता है यह विद्यालय भंवरपुर से पिरदा मार्ग मैं स्थित है मार्ग में आने जाने वाले बड़ी मोटर गाड़ियों से भी बच्चों को खतरा है इस स्कूल में सबसे बड़ी समस्या शौचालय की है 600 छात्राओ हेतु सिर्फ एक शौचालय बना दिया गया है स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सभी घरों में एक-एक शौचालय बनाए गए हैं लेकिन बड़ी विडंबना यह है कि 600 बच्चों हेतु स्कूलों में सिर्फ एक शौचालय बनाए गए यही स्थिति लगभग सभी स्कूलों की होती है अधिकांश स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक खेल मैदान पेयजल अध्ययन अध्यापन हेतु कमरे उपलब्ध नहीं होते जिसके कारण शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है तथा पालक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला दे रहे हैं। इन सबके बावजूद अधिकारी शासन-प्रशासन आंख बंद करके मूक दर्शक बनकर बैठे हुए हैं।



























