महासमुंद

जिले में कोविड से होने वाले सभी प्रकार की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला कार्यालय में कंट्रोल रूम प्रारंभ

(महांसमुद). कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डोमन सिंह के निर्देश पर जिले में नोवेेल कोरोना वायरस कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में कोविड से होने वाले समस्त प्रकार की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला कार्यालय में कंट्रोल रूम प्रारंभ की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07723-223305 है। कंट्रोल रूम सुविधा 24 घंटे रहेगी। इस कार्य के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा बंसल को नोडल अधिकारी एवं श्रम विभाग के श्रम पदाधिकारी श्री डी.क.े राजपूत को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हेल्पलाइन सुविधा के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की 08-08 घंटे की तीन पालियों में ड्îूटी लगाई गई है। प्रथम पाली में सुबह 6ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक समाज कल्याण विभाग के श्री अनिल कोसरिया एवं श्रम कार्यालय विभाग के श्री धनेश्वर यादव की ड्îूटी लगाई गई है। इसी प्रकार द्वितीय पाली में दोपहर 2ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक आदिवासी विकास विभाग के श्री अमित साहू एवं श्री राकेश चंद्रवंशी की ड्îूटी लगाई गई है। इसके अलावा तृतीय पाली में रात्रि 10ः00 बजे से सुबह 6ः00 बजे तक राज्य कर विभाग के श्री बसु कुमार हरबंस एवं जिला खेल विभाग के श्री शांतनु कुमार गुप्ता की ड्यूटी लगाई गई है। इन कर्मचारियों द्वारा हेल्पलाइन नम्बर में आने वाले काॅल्स का पंजी संधारण करेंगे एवं समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करायेंगे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!