सरायपाली: युवक की मौत


सरायपाली (काकाखबरीलाल).थाना अंतर्गत ग्राम तोरेसिंहा
के पास पैदल जा रहे एक युवक को बाइक
चालक ने ठोकर मार दी। हादसे में घायल
युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले
जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी
मौत हो गई। थाना से मिली जानकारी
अनुसार सुशांत भोई पिता जयलाल भोई
उम्र 24 वर्ष निवासी तोरेसिंहा विगत 17
मई को पैदल वेद कुमार कुल्हाडा उर्फ
टिकेपिला के साथ तोरेसिंघा गांव की ओर
से अपने घर आ रहा था। दिव्य किशोर
आचार्य के घर के सामने लगभग 8:30
बजे तोरेसिंहा बस्ती की ओर से आ रही
एक मोटर सायकल, जिसमें 03 व्यक्ति
सवार थे, के चालक ने तेज रफ्तार एवं
लापरवाही पूर्वक चलाकर सुशांत भोई को
पीछे से ठोकर मार दी। इससे सुशांत गिर
कर घायल हो गया एवं मोटरसायकल
चालक व साथ बैठे व्यक्ति वहाँ से भाग
गये। सुशांत को ईलाज हेतु 108 वाहन से
शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया
गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर
दिया। जांच तथा गवाहों के कथन के
आधार पर पुलिस ने आरोपी मोटर
साइकिल चालक शंख ग्राम कुंदापाली
द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने पर
उसके खिलाफ धारा 279, 337,
304 (ए) के तहत अपराध कायम कर
विवेचना में लिया है।

























