महांसमुद : टी वी बनाने जा रहे युवक के साथ मारपीट


महांसमुद (काकाखबरीलाल) . आरक्षी केद्र में राहूल यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं0 02 ईमलीभाठा महासमुंद का निवासी हैं कक्षा 10 वीं तक पढा हैं टीवी रिपेयरिंग का काम करता हैं कि दिनांक 01.08.2023 के 02 बजे दिन को यशवंत निवासी ईमलीभाठा के यहां टी वी बनाने उसके घर जा रहा था फिर रास्ते में प्रीति जनरल स्टोर्स के पास पहुंचा था उसी समय पिन्टू धोबी एवं खोमन लोहार मिले और पुरानी रंजीश को लेकर गंदी गंदी गालियां देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये मारपीट को देखकर भाई खोमन यादव छुड़ाने आये तो उन्हे भी पिन्टू धोबी एवं खोमन लोहार द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं जान से मारने की धमकी दिये। मारपीट से दाहिना हाथ एवं गाल में चोटे आई है, भाई खोमन यादव के चेहरा में चोटें आई है। घटना को यशवंत, रामचंद चंद्राकर देखे सुने है। पुलिस ने प्राथी की रिपोर्ट पर 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























