सरायपाली : घर घर सर्वे महाअभियान संपन्न

सरायपाली (काकाखबरीलाल). अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हेमंत रमेश नंदनवार के निर्देशन में व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी बी कोसरिया, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह के मार्गदर्शन में 10 अप्रैल 2023 से स्वास्थ्य कर्मचारी के द्वारा 30 वर्ष या 30 वर्ष से अधिक उम्र के समस्त नागरिकों का स्वास्थ्य जांच जैसे उच्च रक्तचाप, शुगर, कैंसर स्क्रीनिंग का महाअभियान चलाया गया था जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को घर पर ही स्वास्थ्य जांच कर समुचित इलाज के साथ उन्हें उनके बीमारी से अवगत कराते हुए बीमारी के गंभीर परिणामों से सचेत करना था एसडीएम सरायपाली ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गैर संचारी रोग का घर घर सर्वे अभियान पूर्णतः सफल रहा है जिसके लिए इस कार्य में लगे हुए स्वास्थ्य कर्मचारी एवम् विकासखंड सरायपाली के आम नागरिक जिन्होंने जागरूकता का परिचय देते हुए स्वास्थ्य टीम का सहयोग किया है उसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं । यह अभियान एसडीएम हेमंत रमेश नंदनवार का एक महत्वकांक्षी योजना था जिसके परिणामस्वरुप विकासखंड सरायपाली की लक्षित जनसंख्या में से 74 521 उच्च रक्तचाप, 74 315 शूगर,72 498 ओरल कैंसर, 29338 स्तन कैंसर, 20906 सर्वाइकल कैंसर ,779 टीबी जांच ,104 लोगों का चिकन पॉक्स का जांच किया गया जिसमें से 3044 उच्च रक्तचाप,1928 शुगर ,155 ओरल कैंसर, 34 स्तन कैंसर ,68 सर्वाइकल कैंसर ,245 टीबी के संदेहास्पद नवीन मरीजों का पहचान किया गया जिनका उपचार स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है एवं गंभीर रूप से पीड़ित व्यक्तियों को उच्च संस्थान में इलाज की व्यवस्था किया जा रहा है उपरोक्त जानकारी खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे के द्वारा दिया गया।



























