नौकरी

सशस्त्र सीमा बल में निकली भर्ती अप्लाई करने की लास्ट डेट 18 जून

सशस्त्र सीमा बल ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, ट्रेड्समैन, कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल, एएसआई और सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 18 जून 2023 है। ये भर्ती अभियान कुल 1638 पदों के लिए चलाया जा रहा है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

हेड कॉन्स्टेबल (एचसी): मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास।
कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन): किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास।
एएसआई (पैरा मेड): किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम के साथ 12वीं पास और संबंधित ट्रेड में डिग्री होनी चाहिए।
एएसआई (स्टेनो): 12वीं पास होना जरूरी है।
असिस्टेंट कमांडेंट (पशु चिकित्सा): पशु चिकित्सा विज्ञान में बैचलर डिग्री।
सब इंस्पेक्टर (टेक): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा पास।
एज लिमिट

हेड कॉन्स्टेबल (एचसी), कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) और एएसआई (स्टेनो) : 18 से 25 वर्ष।

असिस्टेंट कमांडेंट : 23 से 25 साल

सब इंस्पेक्टर (टेक) : 21 से 30 साल

एएसआई (पैरामेडिकल स्टाफ) : 20 से 30 साल

एएसआई (स्टेनो) : 18 से 25 साल

सिलेक्शन प्रोसेस

रिटन एग्जाम

फिजिकल टेस्ट

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेडिकल टेस्ट।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस देना होगी। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है।

इस तरह करें अप्लाई

एसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट ssb.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर एसएसबी भर्ती 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करें।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करें।
आवेदन को सबमिट करें। एक प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!