पिथौरामहासमुंद

सर्व हिन्दू समाज द्वारा आगामी रामनवमी पर्व को लेकर आवश्यक बैठक सम्पन्न

नंदकिशोर अग्रवाल,काकाख़बरीलाल@ पिथौरा। आगामी चैत्र माह में आने वाली रामनवमी पर्व को लेकर श्री रामनवमी उत्सव समिति की एक बैठक सर्व हिंदू समाज द्वारा स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस दिनांक 5 मार्च को आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से समाज सेवक अधिवक्ता आकाश अग्रवाल को अध्यक्ष और संयोजक विक्की सलूजा को बनाया गया और आगामी 30 मार्च को रामनवमी के अवसर पर भव्य ऐतिहासिक शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा की भव्यता के लिए अपने अपने सुझाव रखे। भगवान राम के जन्म उत्सव के अवसर पर रामनवमी पर पिथौरा नगर को भगवा रंग का झंडा फूलों से सजा कर ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें सभी समाजों के महिलाओं, बच्चों से लेकर आमजनों ने सहभागिता रहेगी ।आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए समिति का विस्तार किया गया है- जिसमें संरक्षक ठाकुर अनंत सिंह वर्मा ,काशी राम शर्मा ,बबलू सोनी ,गोपाल शर्मा ,आशीष शर्मा ,रमेश सिन्हा ,राजू आज़मानी ,अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ,संयोजक विक्की सलुजा ,सह संयोजक जतिन ठक्कर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सन्नी रोहिल्ला,उपाध्यक्ष अंकित शर्मा ,मोहन डडसेना ,राहुल आज़मानी सचिव जितेंद्र सिन्हा विक्की सह सचिव गोपाल पांडेयकोषाध्यक्ष विकाश शर्मा ,अंजय सिन्हा ,सह कोषाध्यक्ष कुणाल रोहिल्ला ,दुर्गेश सिन्हा ,मीडिया प्रभारी गौरव चंद्राकर ,ताराचंद पटेल ,प्रियांशु दीक्षित सलाहकार-अधिवक्ता राजू देवांगन सर्वसम्मति से तय किए गए है उक्त बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक सहित सर्व हिंदू समाज के सैकड़ों युवा साथी उपस्थित थे ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!