राजिम पुन्नाी मेला 19 फरवरी से चार मार्च तक

काकाखबरीलाल/ राजिम| त्रिवेणी संगम राजिम के तट पर इस वर्ष 19 फरवरी से चार मार्च तक राजिम पुन्नाी मेला लेगा। इस संबंध में जिला प्रशासन ने जिला अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक तैयारियों के लिए निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है इस बार राजिम कुंभ कल्प की जगह पुन्नाी महोत्सव किया गया है।
कलेक्टर श्याम धावड़े ने अधिकारियों से कहा कि राजिम पुन्नाी मेला का आयोजन गरीमापूर्ण ढंग से किया जाएगा। उन्होंने मेला के दौरान पॉलीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के भी निर्देश दिए है। बैठक में पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे व जिला पंचायत के सीईओ आरके खुंटे सहित विभिन्ना विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर धावड़े ने विभागों को दायित्व सौंपते हुए अभी से तैयारी प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अस्थायी हेलीपेड निर्माण, प्रमुख सड़क मार्गों की मरम्मत के लिए रायपुर एवं धमतरी जिला के लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से समन्वय करते हुए कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह पीएचई विभाग को पेयजल और अस्थायी शौचालय निर्माण के लिए निर्देश दिए। विद्युत विभाग को स्ट्रीट लाइट व प्रमुख चौक चौराहों व मेला स्थल में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था, वन विभाग को बांस-बल्ली, आरटीओ को वाहन, स्वास्थ्य विभाग को मेला स्थल में शिविर लगाने, नगर पंचायत राजिम को साफ-सफाई तथा पुलिस विभाग को यातायात व्यवस्था के लिए कार्य योजना बनाकर तैयारी सुनिश्चित करने कहा गया है। खाद्य विभाग को मेला के दौरान पर्याप्त संख्या में दालभात सेंटर खोलने के निर्देश दिए गए हैं तथा अभी से चावल की मांग के लिए प्रस्ताव भेजने कहा गया। शासन के निर्देशानुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएगे।



























