सरायपाली

सरायपाली : तुम कौन होते हो कहकर लाठी से पिटाई

सरायपाली. आरक्षी केन्द्र में गेसराम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम दुलारपाली में रहता है । दोनो आंख से विकलांग होने से घर में ही रहता है दिनांक 01 नवंबर को गांव के घुरवा नेताम, दलम नेताम पुरानी रंजिश पर उनके घर के पास आकर शराब के नशे में गाली गलौच कर रहा था जिसे वह मना किया तो तुम कौन होते हो कनवा साले कहकर अश्लील गाली गलौच उनके साथ हाथापाई किया हाथापाई करते देखकर मम्मी सावित्री साहू पिता मोहन साहू बीच बचाव करने आये तो उन लोग को भी अश्लील गाली गलौच करते हुये जान सहित मारने की धमकी देकर घुरवा नेताम व दलम नेताम दोनो भाई लाठी डण्डा से तीनो के साथ मारपीट किये मारपीट से उनके बांया आंख के पास व मस्तक में चोट लगा है पिताजी को बांये कोहनी के पास व पीठ में तथा मम्मी को बांये हाथ, बांये कंधा, पीठ में चोट लगी है। घटना को टिकेश्वरी साहू व अन्य लोग देखे सुने बीच बचाव किये पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!