छत्तीसगढ़

वेलेंटाइन डे पर प्रेमी मिलने नहीं आया तो प्रेमिका ने दी जान

सोमवार को वेलेंटाइन डे था। उसे उम्मीद थी कि उसका प्रेमी उससे न सिर्फ मिलने आएगा बल्कि प्यार का इजहार करते हुए कोई शानदार गिफ्ट लेकर आएगा। साथ घूमेंगे-फिरेंगे वेलेंटाइन डे एंजाय करेंगे। लेकिन पूरा दिन बीत गया इंतजार में ही। उसके मंसूबों पर पानी फिर गया। प्रेमी मिलने नहीं आया। बस इतनी सी बात उसे इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपना जीवन त्यागने का फैला कर लिया। यह कहानी है भिलाई में पीजी में रहकर पढ़ाई करने वाली 22 साल की छात्रा दीक्षा समुद्र की। उसने सीलिंग फेन से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा का प्रेमी वेलेंनटाइन डे के दिन उससे मिलने नहीं पहुंचा। बस इतनी सी बात पर दक्षिण बस्तर की रहने वाली छात्रा दीक्षा समुद्र ने जान दे दी। बहरहाल नेवई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!