भूगोल अध्ययनशाला में पालक सम्मेलन का हुआ आयोजन

रायपुर@काकाखबरीलाल। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के भूगोल अध्ययनशाला में एम.ए./एम.एस.सी. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं के पालक सम्मेलन का आयोजन विगत दिनों किया गया, जिसमे छात्र छात्राओं के पालकों ने सहर्ष भाग लिया। सर्वप्रथम अध्ययनशाला में पधारे पालकों का विभाग के शिक्षकों द्वारा पुष्प दे कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात भूगोल अध्ययनशाला की विभागाध्यक्षा डॉ. उमा गोले ने पालकों को संबोधित करते हुए बताया कि विभाग किस प्रकार छात्रों के बौध्दिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए कार्य कर रहा है तथा उन्होनें विभाग की उपलब्धियों से पालकों को अवगत कराया। पालकों और छात्र छात्राओं ने भी विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा पालकों ने विभाग का अवलोकन भी किया। इस कार्यक्रम का संचालन विभाग के अतिथि सहायक प्राध्यापक डॉ. शिवेन्द्र बहादुर ने किया। इस अवसर पर विभाग के अतिथि सहायक प्राध्यापक श्री दीपक बेज, श्री शिबशंकर मैति, शोध छात्र शिवनाथ एक्का, लोकेश पटेल, ज्योति साहू, असुन्ता, मधु, सुशीला एवं एम.ए./एम.एस.सी. के छात्र/छात्राएँ उपस्थित थे।


























