रायपुर

टूरिज्म बोर्ड के जीएम को IAS रानू साहू ने किया सस्पेंड

  रायपुर (काकाखबरीलाल).   टूरिज्म बोर्ड के जीएम संजय सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। मैनेजिंग डायरेक्टर रानू साहू ने संजय सिंह का सस्पेंशन आर्डर जारी किया है। संजय सिंह काफी विवादों में घिरे थे, पिछले दिनों उनके खिलाफ आर्थिक अनियमितता, काम में लापरवाही सहित कई अन्य आरोपों पर जांच भी चल रही थी।  विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रबंध संचालक रानू साहू ने संजय सिंह का सस्पेंशन आर्डर जारी किया है। उन पर ये कार्रवाई 12 साल पुराने मामले में हुई है। दरअसल 2007-08 में वरिष्ठ पर्यटन अधिकारी व उप महाप्रबंधन रहते हुए संजय सिंह पर आर्थिक अनियमितता, काम में लापरवाही का आरोप लगा था, जिसके बाद इसी साल 18 अप्रैल को उनके खिलाफ जांच गठित की गयी थी।  जांच रिपोर्ट में दोषी पाये जाने के बाद संजय सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। संजय सिंह जीएम हेडक्वार्टर जगदलपुर अटैच कर दिये गये हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!