पिथौरा : अज्ञात वाहन की ठोकर से टाटा वाहन क्षतिग्रस्त

पिथौरा : दीपक कुमार गुप्ता ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं 17गुढियारी रायपुर में रहता है वाहन चालक है वह वाहन टाटा ACE क्रमांक CG 04 NS 6094 में सोफा लोडकर दिनांक 12.10.2022 को शाम करीब 07.30 बजे रायपुर से उडिसा ढेंकानाल के लिये निकले थे वाहन को ड्रायवर रवि गुप्ता पिता स्व. राकेश गुप्ता उम्र करीब 23 वर्ष निवासी गुढियारी रायपुर का चला रहा था वह बगल सीट पर बैठा था कि दिनांक 12.10.2022 के करीबन 11.00 बजे रात्रि में एनएच 53 पिथौरा के आगे पहलवान ढाबा के पास पहुंचा था कि बगल से आते हुए अज्ञात ट्रक का चालक तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते लाते उनके वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे टाटा ACE क्षतिग्रस्त हो गया है एक्सीडेंट से वाहन टाटा ACE का चालक रवि गुप्ता को बांये तरफ पसली में, सिर में, बांये घुटने में चोंट लगी है

एवं उनके गले के दाहिने तरफ चोंट लगी है एक्सीडेंट बाद तुरंत 112 वाहन को बुलवाया गया एवं शासकीय अस्पताल पिथौरा ले जाकर प्राथमिक उपचार करवाये है डक्टर द्वारा रवि गुप्ता को हायर अस्पताल रिफर किया गया है। एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक अपने ट्रक को लेकर भाग गया जिससे ट्रक का नंबर नही देख पाया। पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























