दिल्ली

प्रेमी युगल ने अपनी जीवन लीला समाप्त की : पहले प्रेमिका ने खाया जहर, फिर प्रेमी ने किया आत्महत्या

( दिल्ली) . सहारनपुर में परिजनों द्वारा शादी करने से इंकार करने पर प्रेमी युगल ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पहले युवती ने जहर खाकर जान दे दी। प्रेमिका की मौत की जानकारी लगने पर युवक ने भी गांव पास ही एक पेड़ पर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। दोनों की मौत की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही आननफानन में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली। मामला कोतवाली बेहट क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जाता है कि गांव के ही 19 वर्षीय युवक का पड़ोसी 18 वर्षीय युवती से करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युगल अपने घरवालों पर शादी का दबाव बना रहे थे, लेकिन दोनों के परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शुक्रवार रात युवती ने जहर खा लिया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी हालत को चिंताजनक मानते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर ले जाते समय युवती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर गांव आ गए। जैसे ही युवती की मौत की खबर युवक को लगी तो उसने भी देररात गांव के पास ही एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक द्वारा फांसी लगाने की खबर पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। परिजन युवक के शव को घर ले आए। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और प्रेमी युगल के परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस को दोनों के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!