सरायपाली

सरायपाली : शासकीय महाविद्यालय में रिक्त सीटों पर प्रवेश 20 तक

प्रवेश प्रक्रिया के बीच विकासखण्ड के वीरेन्द्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय में विभिन्न विषयों की 77 सीटें खाली हैं। इसके मद्देनजर अब प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 सितंबर कर दी गई है। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध स्व. राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में सीटें रिक्त होने की वजह से प्रवेश लेने के लिए 20 सितम्बर तक समय दिया गया है। जिन विद्यार्थियो का इस महाविद्यालय में सूची जारी होने के पश्चात नाम नहीं आया है वे इस अवसर का लाभ ले सकते हैं। बीएससी प्रथम वर्ष गणित समूह के लिए 9 रिक्त सीटें शेष है। वहीं बीएससी प्रथम वर्ष कम्प्यूटर साईंस के लिए 11 सीटें, बीएससी भाग दो गणित समूह के लिए 8 सीटें, बीएससी द्वितीय वर्ष कम्प्यूटर साईंस समूह के लिए 5 सीटें, बीएससी तृतीय वर्ष कम्प्यूटर साईंस के लिए 4 सीटें, बीकाॅम भाग दो के लिए 9 सीटें, एम काॅम के लिए 5 सीटें तथा डीसीए के लिए 26 सीटें रिक्त है। महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि उक्त समस्त रिक्त सीटें के लिए 20 सितम्बर तक प्रवेश ले सकते है। विश्वविद्यालयों से संबद्ध शासकीय व अशासकीय कालेजों में प्रवेश के लिए पूर्व में आनलाइन पंजीयन करने वाले छात्र उपस्थित नहीं होंगे तो जिन्होंने आवेदन अब तक नहीं किया है और खाली सीटों पर प्रवेश के इच्छुक हैं, उन्हें प्रवेश दे दिया जाएगा। अब तक आनलाइन पंजीयन या आवेदन न करने वाले छात्र संबंधित कालेजों में सीधे जाकर रिक्त सीटों पर आफलाइन प्रवेश ले सकते हैं। आफलाइन प्रवेश लेने के बाद कालेजों द्वारा विश्वविद्यालय के पार्टल में 21 सितंबर तक जानकारी अपडेट की जाएगी। कालेजों में प्रवेश की तिथि 20 सितंबर तक बढ़ाई गई है। खाली सीटों पर कोई छात्र सीधे आफलाइन प्रवेश ले सकते हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!