छत्तीसगढ़
सरायपाली : छात्रावास में बाल केबिनेट का गठन

सरायपाली। प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास बलौदा में हाॅस्टल अधीक्षिका स्मिता दास के द्वारा बाल केबिनेट का गठन किया गया। जिसमें हाॅस्टल नायिक कु. राखी नंद, हास्टल उप नायिका कु. प्रियंका बाघ, मेस सचिव अंसु सुरजाल, स्वास्थ्य सचिव निहारिका, देविका, अनुशासन सचिव संजना, रीता, स्वास्थ्य सचिव दीपिका ललीता, बागवानी सचिव कमलिनी, पूजा, योगा सचिव चांदनी, नंदीनी, खोया पाया सचिव रोशनी, उषा, खेल सचिव सपना, डिलेश्वरी, सांस्कृतिक सचिव रितु सुनीता, प्रार्थना सचिव रितु, सुनीता, प्रार्थना सचिव संध्या, लीजा, क्रय सचिव अंशु, सुनीता, जल व्यवस्था सचिव रोशनी एवं सीमा को बनाया गया। अंत में हास्टल अधीक्षिका द्वारा सभी अपने दायित्वों का पालन सही ढंग से करने हेतु कहा गया।
AD#1




























