सांकरा:गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट मामला दर्ज

सांकरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। दुर्योधन भोई ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम लोहरीनडोंगरी का निवासी है। कक्षा 10 वीं तक पढायी किया है। खेती किसानी का काम करता है। वर्तमान में ग्राम पंचायत पिपरौद का वार्ड पंच है। दिनांक 16-04-2025 को मनीष प्रधान फोन कर बताया कि ग्राम पिपरौद के गुलाबी गैंग द्वारा शासकीय बोर में मोटर पम्प लगाने संबंधी मिटिंग रखे हैं बताने पर ग्राम पिपरौद शंकर मंदिर के पास करीब रात 09/30 बजे गया जहां लीलसिंह पटेल, सुरज प्रधान व जोहन सिंह यादव द्वारा तु शासकीय बोर में कैसे मनीष प्रधान को मोटर लगाने बोला है कहकर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिये तथा हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं लीलसिंह पटेल द्वारा सिर में डंडे से चोट पहुंचाया जिससे सिर में चोट लगकर खुन निकल रहा था जिसका ईलाज हेतु सांकरा पुलिस द्वारा पिथौरा अस्पताल लेकर गये व ईलाज कराया गया है परिवार में सलाह एवं बातचीत करने के बाद थाना सांकरा रिपोर्ट करने आया एवं घटना को मनीष प्रधान व बिरजू प्रधान देखे सुने हैं एवं बीच बचाव किये हैं। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















