महासुमंद

तेदुकोना: गाली गलौज कर चाकू से मारपीट मामला दर्ज

तेदुकोना@ काकाखबरीलाल‌।  आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर धारदार चाकू से मारपीट का मामला सामने आया है।अमित दीवान  ने पुलिस को बताया कि वह उपरोक्‍त पते पर रहता है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 05/12/2025 गांव डोकरपाली में राज गौरी-गौरा मेला लगा था। जिसमें  चचेरे छोटे भाई कुलेश्‍वर कुमार दीवान पिता स्‍व0 मानसिंग दीवान भी मेला में घुमने गया था जहां पर पचरी गांव के 02 लडके आने जाने वाले महिलाओं को देखकर अश्‍लील टिप्‍पणी कर गाली गलौच कर रहे थे। जिसे भाई कुलेश्‍वर ने मना किया इसी बात को लेकर दोनों पचरी के लडके गाली गुप्‍तार करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्‍का तथा चाकु जैसे धारदार वस्‍तु से वार कर दिये। जिससे  चचेरे छोटे भाई कुलेश्‍वर दीवान को सीने में और चेहरे में आंख के पास चोट आयी थी जिसे तत्‍काल डायल 112 को सूचना देकर सरकारी अस्‍पताल बागबाहरा ले जाने के बाद  हमारे गांव के हीराधर दीवान ने फोन करके बताया कि तुम्‍हारे चचेरे छोटे भाई कुलेश्‍वर कुमार दीवान को पचरी गांव के 02 लडकों ने अश्‍लील गाली गुप्‍तार कर जान से मारने की नियत रखते हुए धमकी देकर एक राय होकर चाकूनुमा धारदार वस्‍तु से वार कर दिये हैं।  इस बात की सूचना रात में 02 बजे मिली थी  फोन से पता किया तो  भाई को महासमुंद आदित्‍य अस्‍पताल ले गये थे भर्ती कर दिये थे।  स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं होने से  जा नहीं सका था। परिवार के लोग अभी आकर बताये तब  इस संबंध में आज थाना आकर रिपोर्ट कर रहा है घटना का विस्‍तृत विवरण तथा मारपीट करते कौन कौन देखे हैं इस संबंध में  कोई जानकारी नहीं है। कुलेश्‍वर दीवान स्‍वस्‍थ्‍य होने के बाद ही बता सकता है कि घटना को कौन कौन देखे हैं। गांव के लोगों से पूछताछ करने पर बताये कि उनका नाम अर्जुन लहरे व आशीष लहरे है  पुलिस ने 115(2)-BNS, 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!