नौकरी:बीएसएफ में सीमा सुरक्षा बल के तहत 2788 पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार 01 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में सीमा सुरक्षा बल (Border Security force), गृह मंत्रालय, भारत सरकार के रोजगार समाचार की ओर से इस वैकेंसी की जानकारी दी गई है। इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10 वीं कक्षा पास होना चाहिए। साथ ही आईटीआई सर्टिफिकेट या प्रासंगिक अनुभव जरूरी है। फोर्स में इस भर्ती अभियान के माध्यम से 2788 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को BSF की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इस वैकेंसी के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया 16 जनवरी 2022 से शुरू हो गई है। वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 01 मार्च 2022 तक का समय दिया गया है।
पदों की संख्या
पुरुष उम्मीदवारों के लिए – 2651 पद
महिला उम्मीदवारों के लिए – 137 पद
कुल पदों की संख्या : 2788
योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए। साथ ही वोकेशनल इंस्टीट्यूट के आईटीआई से 2 साल का अनुभव या 1 साल का सर्टिफिकेट कोर्स भी जरूरी है। ट्रेड में कम से कम 1 साल का अनुभव या ट्रेड में आईटीआई में 2 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
इन पदों पर होगी भर्तियां
- पुरुष- 2651
- सीटी मोची – 88
- सीटी दर्जी – 47
- सीटी कुक – 897
- सीटी वाटर कैरियर – 510
- सीटी वॉशर मैन – 338
- सीटी बार्बर – 123
- सीटी स्वीपर-617
- सीटी कारपेंटर – 13
- सीटी पेंटर – 03
- सीटी इलेक्ट्रीशियन- 04 पद
- सीटी ड्राफ्ट्समैन – 01
- सीटी वेटर – 06
- सीटी माली – 04
- महिला- 137
ऐसे करें आवेदन
- बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर Current Recruitment Openings के लिंक पर क्लिक करें।
- अब BSF Constable Tradesman Recruitment 2022 Online Form के लिंक पर क्लिक करें।
- इसमें Apply Here के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते






















