सरायपाली
सरायपाली : गांव में लाश देखकर ग्रामीण हुए भयभीत

सरायपाली के ग्राम सुखापाली में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति की लाश देखकर ग्रामीण भयभित हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव की पहचान की। बता दें कि पुलिस ने शव की पहचान ग्राम सोनसरी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर निवासी सोहनयादव पिता सुखराम यादव (55) के रुप में हुई।पुलिस के अनुसार मृतक शराब पीकर गांव में पड़ा था। उनके साथियों ने उसे ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं गया। वहीं खुले में सो गया। ग्रामीणों ने शाम को पानी भी पिलाया। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो उसकी मौत हो गई थी। मृतक छिर्रापाली रहने वाले लोगों के साथ रायपुर में काम करता था।
AD#1



























