छत्तीसगढ़

एयरपोर्ट में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका 10 वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती

एयरपोर्ट में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए जॉब का सुनहरा मौका आया है। बता दें कि एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIATSL) ने 1,184 पोस्ट भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत मैनेजर से लेकर हैंडीमैन तक की पोस्ट को भरा जाना है। इन पोस्ट के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट http://www.aiasl.in/ पर जाकर ऐप्लाई कर सकते हैं।एआईएटीएसएल ने मैनेजर की पोस्ट के तहत जहां डिप्टी टर्मिनल मैनेजर, ड्यूटी मैनेजर- रैंप, ड्यूटी मैनेजर-पैक्स की वैकेंसी निकाली हैं, तो वहीं ऑफिसर की पोस्ट में ड्यूटी ऑफिसर-पैक्स, ड्यूटी ऑफिसर-कार्गो, जूनियर एग्जीक्यूटिव-पैक्स, जूनियर एग्जीक्यूटिव टेक्निकल कैटेगरी शामिल है। इसके अलावा कस्टमर एजेंट, जूनियर कस्टमर एजेंट, रैंप सर्विस एजेंट, सीनियर रैंप सर्विस एजेंट, यूटिलिटी एजेंट कम रैंप ड्राइवर और हैंडीमैन की वैकेंसी को भी भरा जाना है।

17,500 से लेकर 60,000 रुपए तक मिलेगी सैलरी

सैलरी की बात करें तो पोस्ट के अनुसार 17,500 रुपये से लेकर 60,000 रुपए हर महीने सैलरी मिलेगी। हैंडी-मैन को जहां 17,500 रुपये हर महीने सैलरी के तौर पर मिलेंगे तो वहीं डिप्टी टर्मिनल मैनेजर को 60 हजार रुपए मिलेंगे।

11 अप्रैल तक चलेंगे इंटरव्यू

AIATSL में रिक्र्यूटमेंट इंटरव्यू के जरिए किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 4 अप्रैल से हो चुकी है और 11 अप्रैल तक अलग-अलग पोस्ट के हिसाब से इंटरव्यू किए जाएंगे।

क्वालिफिकेशन और एक्सपीरिएंस

हर पोस्ट के लिए अलग-अलग तरह से क्वालिफिकेशन और एक्सपीरिएंस मांगा गया है। मैनेजर की पोस्ट के लिए ग्रेजुएशन, कंप्यूटर ऑपरेशन और जरूरी एक्सपीरिएंस की डिमांड की गई है। एग्जीक्यूटिव पोस्ट के लिए ग्रेजुएट और एमबीए के साथ एविएशन के क्षेत्र में एक्सपीरिएंस होना चाहिए। जबकि, एजेंट की अलग-अलग पोस्ट के लिए ग्रेजुएशन और कम से कम 1 साल का एक्सपीरिएंस मांगा गया है। रैंप ड्राइवर और हैंडी-मैन के लिए क्वालिफिकेशन 10वीं पास और भारी वाहन चलाने का लाइसेंस है।

आयु सीमा

कैंडिडेट की अपर एज पोस्ट के अनुसार अलग-अलग दी गई है। हैंडीमैन के लिए जहां अपर एज 28 साल है तो वहीं मैनेजर की पोस्ट के लिए 55 साल तक के कैंडिडेट ऐप्लाई कर सकते हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!