उत्तरकाशी बड़ा हादसा बस खाई में गिरने से 20 से अधिक लोगों की मौत

उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी (Uttarkashi) में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, बस में कम से कम 40 लोग सवार थे। यह हादसा दमटा में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (Yamunotri National Highway) के पास करीब 40 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में जा गिरी। फिलहाल, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा यमुनोत्री नेशनल हाईवे के करीब बस मध्य प्रदेश के 40 यात्रियों को लेकर जा रही थी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ मरने वालों की संख्या 20 से ज्यादा बताई जा रही है। 500 मीटर गहरी खाई में मिनी बस गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इसका वीडियो भी सामने आया है, जहां बस खाई में गिर गई थी। पुलिस को सूचना मिली और आनन-फानन में मौके पर पहुंची।
























