सिंघोडा

सिघोडा: दुकान में चोरों ने बोला धावा

सिघोडा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में प्रदीप अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  ग्राम खम्हारपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद का रहने वाला है।  ग्राम खम्हारपाली एनएच 53 रोड से लगा किराना दुकान एवं गोदाम है। गोदाम में सीसीटीव्ही कैमरा लगा है। दिनांक 27.04.2024 को रोजाना के भाति  दुकान रात्रि 09:30 बजे बंद कर अपने घर सरायपाली चला गया था। दिनांक 28.04.2024 को सुबह 08 बजे दुकान आया तो देखा कि दुकान  के सटर के दोनो तरफ का ताला टुटा हुआ था सटर खोलकर देखा तो किराना सामान बिखरा हुआ था तब  दुकान से कुछ दुर गोदाम के पास गया तो देखा कि गोदाम का दरवाजा का ताला टुटा था गोदाम के अंदर जाकर देखा तो गोदाम के अंदर रखे किराना सामान बिखरा था पुन: किराना दुकान आकर चेक किया तो किराना दुकान एवं गोदाम के अंदर रखे किराना सामान करिबन 20 टिना तेल, 03 बोरी चावल, 01 पेटी साबुन कीमती करीबन 45000 रूपये को कोई अज्ञात चोर दिनांक 27.04.2024 के रात्रि 09:30 बजे से 28.04.2024 के सुबह 08 बजे के मध्य चोरी कर ले गया है   पुलिस ने380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!