भंवरपुर: 40 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

भंवरपुर(काकाखबरीलाल)। पुलिस अधीक्षक महासमुंद विवेक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सरायपाली विकास पाटले ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के संबंध में कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर उक्त निर्देशों का पालन करते हुए चौकी भंवरपुर में दिनांक 29/04/2022 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम चनाट दलदली के मध्य रोड पुल के पास नोहर सिदार पिता खगेश्वर सिदार उम्र 24 वर्ष ग्राम दलदली कब्जे से 1. एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर बड़ी झिल्ली में भरी करीबन 40 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती करीबन 8000 रूपये
2 . एक काला नीला कलर का मोटर साइकिल एच एफ डीलक्स मोटर साइकिल क्रमांक सी जी 06 जी एच 9276 पुरानी इस्तेमाल कीमती ₹10000 कुल जुमला 18000 रुपये को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर मौके पर सीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया ।आरोपी का कृत्य धारा 34(2)आबकारी एक्ट का पाये जाने पर समय सदर में गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से आरोपी को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर न्यालयालय पेश किया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी स्वराज त्रिपाठी, आरक्षक उत्तम साहू , जैलेन देवांगन का विशेष योगदान रहा।
























