पिथौरा ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर कौशल रोहिल्ला नियुक्त

अनुज अग्रवाल,काकाख़बरीलाल@ पिथौरा ग्रामीण। ब्लॉक कांग्रेस के अनुशंसा पर प्रदेश युवा कांग्रेस के ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर पिथोरा के युवा ऊर्जावान कार्यकर्ता श्री कौशल रोहिल्ला को श्री कोकोपाढ़ी जी के द्वारा दूसरी बार पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है ।इस अवसर पर ब्लॉक के सभी युवा कांग्रेस के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है । इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष श्री कौशल रोहिल्ला द्वारा श्री पाड़ी जी का आभार व्यक्त किया है बसना विधानसभा के विधायक श्रीराजा देवेंद्र बहादुर , खलारी विधानसभा के विधायक श्री द्वारिकधीश यादव जी तथा आगे श्री रोहिल्ला जी ने कहा पुनः मिली नियुक्ति पर ब्लॉक युवा कांग्रेस कमिटी के उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूँगा। एवं जो भी जिम्मेदारी पार्टी मुझे देगी उसे मैं पूरी ईमानदारी से पूरा करूँगा श्री रोहिल्ला जी की नियुक्त पर अमन चंद्राकर ,विकाश शर्मा ,खालिद दानी,अनुज अग्रवाल, विनय शर्मा,देवेश राजपूत, कृष्णा खुटे, गीतेश चौधरी , जगमोहन ठाकुर एवं सभी युवा कांग्रेस के सदस्यों द्वारा हर्ष व्यक्त किया है एवम बधाई प्रेषित की है।


























