बागबाहरा: ग्राहक सेवा केद्र में चोरो ने बोला धावा ले उडे कीमती सामान

बागबाहरा। आरक्षी केद्र अंतर्गत ग्राहक सेवा केद्र में चोरी का मामला सामने आया है। डामन कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सुखरीडबरी हाल वार्ड नं 05 गणेशपारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद(छ.ग.)में रहता है , भारतीय स्टेट बैंक के बाजू में मेन रोड बागबाहरा में भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र है। दूकान में खोमन लाल पटेल एवं त्रिवेणी साहू काम करती है। दिनांक 12/09/2025 को पितृ तर्पण के लिए गया बिहार गया था ,अनुपस्थिति में पत्नि तरूणा साहू दूकान की देख रेख कर रही थी। दिनांक 16/09/2025 को सुबह करीब 10.00 बजे पत्नि दूकान खोली और कर्मचारी दूकान में आये थे ,शाम करीबन 06.00 बजे पत्नि दूकान को बंद करके घर चली गयी। शाम करीब 07.00 बजे अपने घर वापस आया । दिनांक 17/09/2025 को करीब 10.00 बजे कर्मचारी खोमन पटेल दूकान खोला तो देखा कि दूकान के सामान बिखरे पड़े थे ,दूकान में रखे Dell कम्पनी का लैपटाप सीरियल नंबर Gq73yr3 माडल नंबर Dell 3511,I3/8/512/15.6 इंच कीमती 25000 रूपये का ,नेट राउटर कीमती 2500 रूपये का तथा गल्ले में पड़े 3000 रूपये कुल कीमती 30500 रूपये नही था ,तब कर्मचारी खोमन लाल पटेल फोन कर उक्त घटना के बारे में बताया तब दूकान गया देखा कि दूकान का सामान बिखरा पड़ा था और उक्त सामान नही था, तब आसपास पता तलाश किया नही मिला कोई अज्ञात चोर द्वारा उक्त सामान को चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















