बागबाहरा

बागबाहरा: गाली गलौज करने से मना करने पर पिटाई

बागबाहरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज करने से मना करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। राम कुमार साहू  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम साल्हेभाठा थाना कोमाखान का निवासी है, कक्षा 08वीं तक पढा लिखा है, दिनांक 28/12/2024 को अपनी भतीजी हिरौंदी साहू के पुत्री के छट्ठी एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने अपने रिश्तेदार एवं परिवार के साथ साल्हेभाठा से सालडबरी आया हुआ था छट्ठी कार्यक्रम मे  दामाद तिजाऊ साहू द्वारा रामायण का कार्यक्रम रखा हुआ था रामायण कार्यक्रम समाप्त होने पश्चात   नतनीन लक्ष्मी साहू के जन्मदिन मनाने घर अंदर केक काट रहे थे तभी बाहर में फुग्गा फोडने के नाम पर  भतीजा नेशलाल के साथ गांव के कुछ लोग वाद विवाद कर रहे थे जिसे बीच बचाव कर दोनों पक्षों को समझाईश देकर विवाद शांत किया और छट्ठी कार्यक्रम में आये मेहमानों को खाना खिलाकर गांव साल्हेभाठा जाने के लिए रवाना किया तथा कुछ देर बाद स्वयं और गांव के देवकुमार, किशन के साथ मोटर सायकल से गांव साल्हेभाठा आने के लिए निकला था तभी पीछे पीछे  अश्लील गाली गलौच करते तीन लडके आ रहे थे मोटर सायकल रोककर  गाली गलौच क्यों कर रहे हो पुछने पर वे लोग सीधा  साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और पास के घर से डण्डा कुल्हाडी लेकर अपने साथ आये और दुबारा डण्डा एवं कुल्हाडी से मारने लगे तब तक रिश्तेदार तिजऊ साहू व बडे भाई संतराम साहू, दीदी ईश्वरी साहू आ गये और बीच बचाव कर डायल 112 वाहन को फोन किये तो वह लोग वहां से  डण्डा एवं कुल्हाडी को छोडकर वहां से भाग गये तब पुछताछ करने पर दामाद तिजऊ साहू द्वारा उन लडको का नाम विरेन्द्र, महेन्द्र साहू, गजेन्द्र साहू होना बताया, डण्डा एवं कुल्हाडी से मारने से सिर में चोट आई है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!