पिथौरा : जुआ खेलते जुआरी धरे गए

पिथौरा. दिनांक 31 अगस्त को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सोनासिल्ली में कुछ जुआरी 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगा जुआ खेल रहे कि सूचना पर पुलिस की टीम रवाना होकर ग्राम सोनासिल्ली बर पीपल झाड के नीचे घेराबंदी कर पांच व्यक्ति एक सफदे रंग गमछा बिछाकर जुआ खेलते पकडे गये जिनका नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. सुरेन्द्र ठाकुर पिता उमराव सिंह ठाकुर उम्र 42 साल 2. संजय कुमार साहू पिता चमार राय साहू उम्र 36 साल 3. जागेश्वर सिंह पिता उमराव सिंह ध्रुव उम्र 41 साल, 4. कुंदराम यादव पिता तुलसीराम यादव उम्र 41 साल 5. उत्तम ठाकुर पिता चमार राय ठाकुर उम्र 45 साल साकिनान सोनासिल्ली थाना पिथौरा जिला महासमुन्द का होना बताये आरोपियो के फड से 2830 रूपये एवं आरोपीयों के पास 1470 रूपये, जुमला 4300 रूपये एवं 52 पत्ती तास, एक नग गमछा के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.




























